जालंधर| नई सब्जी मंडी में मंगलवार देरशाम चाकू दिखाकर मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे लुटेरे को पब्लिक ने पकड़कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस गांव नागरा के रहने वाले आरोपी मिथुन कुमार से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ लूट का केस दर्ज किया गया है। नई सब्जी मंडी में काम करने वाले पंकज ने कहा कि उसे रास्ते में लुटेरे ने रोक लिया। उसे धमकी दी गई कि मोबाइल न दिया तो वह उसे मार देंगे। लुटेरे मोबाइल लेकर भागने लगा तो पीड़ित ने शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया।
