हरियाणा में फतेहाबाद के रहने वाले एक दंपती को शादी के 19 साल बाद बेटा पैदा हुआ है। जिले में भूना के गांव ढाणी भोजराज के रहने वाले संजय इससे पहले 10 बेटियों के पिता हैं। वह बेटे के इंतजार में 19 साल रहे और एक के बाद एक बेटियों के पिता बने। वह बेटियों का भी बेटों के समान पालन पोषण करते रहे। अब 19 साल बाद घर में 10 बहनों पर बेटा पैदा हुआ है। बेटा पैदा होने से उन्हें इतनी खुशी हुई कि उन्होंने बेटे का नाम ही दिलखुश रख दिया। परिवार की बड़ी बेटी 18 साल की हो चुकी है और वह 12वीं में पढ़ रही है। परिवार ने करीब 50 किमी दूर जींद के उचाना जाकर महिला की डिलीवरी करवाई। उचाना के निजी अस्पताल के डॉक्टर नरवीर और डॉक्टर संतोष ने इस महिला की नॉर्मल डिलीवरी करवाई और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए क्रिटिकल केस में अपने खर्च पर जींद से इमरजेंसी में खून मंगवाकर महिला को चढ़ाया। अब मां और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं और महिला को डिस्चार्ज कर दिया है। यहां पढ़िए, पिता संजय ने क्या-क्या बताया… संजय के परिवार की PHOTOS…
