अमृतसर| लाहौरी गेट के बाहर की साइड सामने बने फुटपाथ पर बड़ा हॉल बन गया है। यह किसी भी समय हादसे का कारण बन सकता है। इसके नीचे से ड्रेन निकलती है। जिसमें सीवरेज और दूसरी साइड बिजली की तारें निकलती हैं। इस हॉल को जल्द ठीक किया जाए नहीं तो यहां पर कभी भी घटना घटित हो सकती है। जबकि यह एरिया ज्यादा व्यस्त एरिया है। इस रोड पर पैदल चलने वाले लोग आवागमन करने के लिए इन्हीं फुटपाथ का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन प्रशासन की लापरवाही ही है कि इतना घटिया मटेरियल लगाया कि वहां से स्लैब ही टूट गई। इस स्लैब को जल्द ठीक किया जाए ताकि किसी भी घटना से बचाया जा सके। – वीर दविंदर सिंह, निवासी लाहौरी गेट।
