असम के मोरीगांव जिले में सोमवार तड़के 5.1 तीव्रता का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह करीब 4 बजे महसूस किए गए. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए. फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है.