Robert Kiyosaki investment advice: अमीर भला कौन बनना नहीं चाहता। हर किसी की यही ख्वाहिश होती है कि उसकी जेब हमेशा भरी रही। बचत और निवेश इस दिशा में पहला कदम है। हालांकि, सही रणनीति का ज्ञान भी बेहद जरूरी है। यदि आप वित्तीय मोर्चे पर 2026 में कुछ बड़ा हासिल करना चाहते हैं, तो ‘रिच’ डैड के अमीर बनने के फॉर्मूले को अपना सकते हैं। अमेरिकी कारोबारी और मशहूर किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने बताया है कि इस नए साल में निवेश की रणनीति क्या होनी चाहिए। एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने 2026 में दौलत बनाने वाली टू-डू लिस्ट का खुलासा किया है।