CNG PNG Price Cut: वाहन चालकों और गृहणियों के लिए नया साल गुड न्यूज लेकर आया है। गाड़ियों में काम आने वाली सीएनजी और घरों में यूज होने वाली पीएनजी दोनों ही सस्ती हो गई हैं। गैस डिस्ट्रीब्यूटर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने गुरुवार, 1 जनवरी 2026 से CNG और PNG की कीमतों में कटौती की है। पेट्रोलियम मंत्रालय के ‘वन नेशन, वन टैरिफ’ विजन के अनुरूप कीमतों में कमी हुई है।