नया साल आपकी जिंदगी में नई खुशियां लेकर आने वाला है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें नौकरी की तलाश है। कंपनियां 2025 के मुकाबले साल 2026 में ज्यादा नौकरियां ऑफर करेंगी.स्टाफिंग सर्विसेज फर्म टीमलीज ने एक अनुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक भारतीय कंपनियां साल 2026 में 1-1.2 करोड़ नौकरियां जोड़ेंगी। जबकि साल 2025 में इन कंपनियों ने 80 लाख से 1 करोड़ नई नौकरियां दी थीं. यानी पिछले साल के मुकाबले साल 2026 में 20% ज्यादा नौकरियां मिलने का अनुमान है।
