Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज गुरुवार को भी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव 0.23 फीसदी या 307 रुपये की गिरावट के साथ 1,35,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। यूएस डॉलर के मजबूत होने से सोने में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे भाव गिर गए। हालांकि, इस साल यूएस फेड द्वारा रेट कट को लेकर बढ़ी हुई उम्मीदों ने इस गिरावट को सीमित रखा।

You missed