Commercial LPG Cylinder Price Hike Impact: नए साल के पहले ही दिन महंगाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई। कमर्शियल सिलेंडर के दाम सीधे 111 रुपए बढ़ गए। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर होटल आदि में इस्तेमाल होता है। यानी बढ़ी हुई कीमतों का बोझ वही उठाएंगे। उन्हें अब पहले से ज्यादा पैसे देंगे होंगे। लेकिन उनके बढ़े हुए बोझ का आपकी की जेब से भी सीधा कनेक्शन है। ऐसे में आपकी जेब भी कुछ न कुछ हल्की होगी।
