Excise Duty on Cigarettes: सरकार ने सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट्स का यूज करने वालों को तगड़ा झटका दिया है। सरकार ने इन प्रोडक्ट्स पर एक्साइज ड्यूटी में जबरदस्त बढ़ोतरी कर दी है, जो 1 फरवरी से लागू हो जाएगी। इससे सिगरेट कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए हैं। आईटीसी का शेयर गुरुवार को 10 फीसदी तक टूट गया और तीन साल के निचले स्तर पर आ गया। वहीं, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया का शेयर 15 फीसदी टूट गया।