श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने चारों लेबर कोड्स के तहत ड्राफ्ट नियमों को अधिसूचित (notified) कर दिया है, जिससे इन कोड्स को व्यावहारिक रूप देने का रास्ता साफ हो गया है। ये ड्राफ्ट नियम वेज कोड (Code on Wages), सोशल सिक्योरिटी कोड (Code on Social Security), इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड (Industrial Relations Code) और ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस कोड (Code on Occupational Safety, Health and Working Conditions) से जुड़े हैं।
