सच्ची लगन हो और कुछ करने की जिद हो तो, मुश्किलें भी रास्ता देती हैं। तमाम चुनौतियों से लड़ते हुए अपने लिए एक अलग मुकाम बनाने वाले दादासाहब भगत की कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो जिंदगी में कुछ हासिल करना चाहते हैं। महाराष्ट्र के बीड जिले में एक छोटे से गांव में रहने वाले दादासाहब भगत की ये कहानी संघर्षों से भरी है। कभी वो देश की दिग्गज IT कंपनी इंफोसिस में ऑफिस बॉय की नौकरी करते थे, लेकिन आज अपनी ही खड़ी हुई कंपनियों के CEO हैं।

You missed