Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार दोपहर सोने का भाव 0.81 फीसदी या 1105 रुपये की गिरावट के साथ 1,35,361 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार दोपहर चांदी का वायदा भाव 5.16 फीसदी या 12,912 रुपये की गिरावट के साथ 2,38,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
