Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना (MP Government Schemes)आज देशभर में महिलाओं के सशक्त होने की सबसे बड़ी मिसाल बन गई है। अब सवाल यह पैदा होता है कि आखिर इस योजना में ऐसा क्या है। जवाब, यह योजना न सिर्फ महिलाओं को हर महीने सीधी आर्थिक मदद देती है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। शुरू में 1000 रुपये से शुरू हुई यह राशि अब बढ़ कर 1500 रुपये हो गई है। दिसंबर 2025 में 31वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 31st Installment) के रूप में 1.26 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खातों में (Women Cash Transfer Schemes India) यह राशि पहुंच चुकी है। लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana )की सफलता देख कर अब कई अन्य राज्य भी ऐसी ही स्कीम चला रहे हैं। आइए जानते हैं कि यह योजना क्या है और क्यों यह दूसरे राज्यों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है।
