अजमेर में आतिशबाजी और जश्न के साथ साल 2026 का स्वागत किया गया। जैसे ही रात के 12 बजे, आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। लोगों ने एक सुर में हैप्पी न्यू ईयर कहा। इसके बाद एक दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दी। नए साल का वेलकम करने के लिए अजमेर-पुष्कर के होटल रिसोर्ट में खास इंतजाम किए गए। अलग-अलग थीम पर पार्टी का दौर चला। डीजे की धुन पर युवाओं ने कदम थिरकाएं। RTDC होटल में भी न्यू ईयर पार्टी का सेलिब्रेशन हुआ। यहां तलवार के साथ विदेशी युवती की ओर से बेली डांस किया। सेलिब्रेशन के दौरान फायरवर्क भी हुआ। पुष्कर के खरे-खड़ी रोड स्थित सरीन अरावली रिसोर्ट में हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा की ओर से भी लाइव परफॉर्मेंस दी गई। अजमेर-पुष्कर के 50 से ज्यादा होटल रिसोर्ट में पार्टी का आयोजन कर नए साल का स्वागत किया गया। जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। देर रात तक नाकाबंदी जारी रही। सबसे पहले देखें न्यू ईयर सेलिब्रेशन के कुछ खास PHOTOS….