अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, जैसे- ब्यूटी पार्लर, कोई खिलौने की दुकान या फिर छोटा-मोटा से फूड स्टॉल खोलना चाहते हैं, लेकिन पैसे नहीं हैं और बैंक से लोन लेंगे तो गिरवी रखने के लिए भी कुछ चाहिए। तो घबराएं नहीं, आपकी यही मुश्किल आसान करती है प्रधानमंत्री मुद्रा (MUDRA) योजना। जो कि भारत सरकार की एक योजना है, जिसका मकसद छोटे कारोबारियों, स्वरोजगार करने वालों और नए उद्यमियों को बिना गारंटी (Collateral-free) लोन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपना बिज़नेस शुरू कर सकें या बढ़ा सकें।