भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत भीलवाड़ा जिले में चार स्थानों से पांच दिवसीय सेवा संकल्प यात्रा 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सभी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी । 28 सितंबर को बूंदी से भीलवाड़ा जिले के शकरगढ़ में यात्रा प्रवेश करेगी।इसी तरह 30 सितंबर को बूंदी बासेड़ा व काछोला से यात्राएं भीलवाड़ा जिले में प्रवेश करेगी जो 5 दिन तक जिले के विभिन्न विधानसभाओं में भ्रमण कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक सेवा संकल्प यात्राओं की तैयारियों को लेकर रविवार को जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें चार स्थानों से भीलवाड़ा जिले में पहुंचने वाली संकल्प यात्रा के कार्यक्रम तय किए गए। कार्यक्रम की युवाओं को जिम्मेदारियां दी गई। 28 सितंबर को बूंदी जिले से शकरगढ़ में पहली यात्रा प्रवेश करेगी दूसरी यात्रा 30 सितंबर को बूंदी जिले से बिजोलिया,तीसरी यात्रा बासेड़ा से शाहपुरा व चौथी यात्रा काछोला से भीलवाड़ा जिले में प्रवेश करेगी जो 2 अक्टूबर तक जिले के सभी विधानसभा में भ्रमण करेगी।उसके बाद यह यात्राएं चित्तौड़, राजसमंद जिलों में जाएंगी। यात्रा के दौरान लाभार्थी संवाद का आयोजन यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम होंगे लाभार्थी संवाद होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पौधारोपण के कार्यक्रम रहेंगे साथ ही जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जन सहभागिता और सेवा गतिविधियां का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। यात्रा के विभिन्न कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे, यात्रा के दौरान जनसहभागिता के जरीये लोगों से संवाद होगा।जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के दौरान सेवा और सामाजिक दायित्व से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा। इनकी रही मौजूदगी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दीनदयाल गुर्जर ,जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ,पियूष सोनी सावन दिया, कुलदीप शर्मा शंभूगढ़ आदि उपस्थित थे।
