जालंधर नगर निगम में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। नगर निगम जालंधर में कुल 1196 पदों पर भर्ती निकाली गई है। नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि (IAS) ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन 15 जनवरी से आवेदन शुरू नगर निगम जालंधर में गार्डन बेलदार, सफाई सेवक, सीवरमैन, रोड बेलदार और फिटर कुली के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी। चयनित उम्मीदवारों को 18 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। पदों का पूरा विवरण नगर निगम द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है गार्डन बेलदार: 406 पद,सफाई सेवक: 440 पद,सीवरमैन: 165 पद,रोड बेलदार: 160 पद,फिटर कुली: 25 पद आवेदन जमा करने की प्रक्रिया भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 10 जनवरी 2026 से वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। भरे हुए आवेदन फॉर्म नगर निगम द्वारा डेजिगनेशन किए गए सेंटर्स पर 15 जनवरी 2026 से जमा किए जा सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 27 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक तय की गई है। आरक्षण और चयन प्रक्रियायह भर्ती पंजाब सरकार के आरक्षण नियमों (रोस्टर सिस्टम) के अनुसार की जाएगी। चयन कमेटी द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम माना जाएगा। भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार का शुद्धिपत्र या अपडेट केवल नगर निगम जालंधर की वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। पारदर्शी भर्ती का दावामेयर वनीत धीर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा। सरकार ने एक महीने पहले इन पदों पर भर्ती का फैसला लिया था और अब इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि योग्य उम्मीदवारों को बिना किसी भेदभाव के रोजगार मिल सके।
