जयपुर। नए साल और पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए नगर निगम जयपुर ने शहर में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है। पर्यटकों को सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए जयपुर के पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है।नगर निगम जयपुर के आयुक्त गौरव सैनी ने बताया कि ये मोबाइल टॉयलेट 30 दिसंबर से 1 जनवरी की रात्रि तक पर्यटकों के उपयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह सुविधा जल महल की पाल, अल्बर्ट हॉल, जलेब चौक (हवा महल के पास), पत्रिका गेट और आमेर का किला जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दी गई है।
