Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक सलमान खान आज 60 साल के हो गए हैं। आज सलमान खान का 60वां जन्मदिन है। सलमान खान ने बॉलीवुड के बड़े सितारों के बीच अपना जन्मदिन मनाया है। उनके फार्म हाउस के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। सलमान खान का एक्टिंग में ही नहीं, बल्कि बिजनेस में भी बड़ा नाम है। उनके ब्रांड बीइंग ह्यूमन के बारे में तो आपने सुना ही होगा। आइए सलमान खान के बिजनेस, उनकी कमाई और नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।