Vinod Khosla net worth 2025: अमेरिका में दूसरे सबसे रईस भारतीय विनोद खोसला की दौलत का पहाड़ और ऊंचा हो गया है। साल 2025 में उनकी दौलत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। खोसला की रियल-टाइम नेट वर्थ 12.6 अरब डॉलर पहुंच गई है। विनोद खोसला वेंचर कैपिटल फर्म खोसला वेंचर्स के फाउंडर हैं। पुणे के एक मध्यम वर्गीय परिवार से अमेरिका के दूसरे सबसे अमीर भारतीय तक का उनका सफर सभी को प्रेरित करता है।