उदयपुर में चलती कार में महिला मैनेजर से गैंगरेप के आरोपी CEO की आईटी कंपनी ने खुद को महिला फ्रेंडली बताती है। कंपनी ने खुद को विमन फ्रेंडली नेस पैरामीटर्स में 5 में से 4.7 रेटिंग दे रखी है, जबकि एम्प्लॉई सेंट्रिक और इंटर्नशिप एक्सपीरियंस की रेटिंग इससे भी कम है। आरोपी CEO आईआईटी दिल्ली का पूर्व छात्र है, जिसने 2010 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। 2012 में उसने उदयपुर में अपनी निजी आईटी कंपनी शुरू की, जिसका हेड ऑफिस उदयपुर में है। इसके अलावा सिंगापुर, बेल्जियम और अमेरिका में भी ऑफिस हैं। तीनों आरोपी 29 तक रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
आईटी कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसका पति तीनों ही 29 दिसंबर तक सुखेर थाना पुलिस की रिमांड पर हैं। जांच अधिकारी माधुरी वर्मा इनसे पूछताछ कर रही हैं। 20 दिसंबर की रात पार्टी के बाद हुई घटना को लेकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कंपनी में महिलाओं की सुरक्षा और वहां सुरक्षा को लेकर कोई कमेटी बनी है या नहीं, यह भी पता कर रही है। होटल में बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी की थी
पुलिस के अनुसार, युवती ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर है। 20 दिसंबर को कंपनी के सीईओ की बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी थी, जिसे शोभागपुरा स्थित एक होटल में आयोजित किया गया था। युवती ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे होटल पहुंची। वहां कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उनके पति मौजूद थे। पार्टी देर रात करीब 1:30 बजे तक चली। इस दौरान जमकर शराब पी गई थी। पीड़ित युवती की हालत बिगड़ने पर पार्टी में मौजूद लोग उसे घर छोड़ना चाहते थे। आरोप है कि महिला एग्जीक्यूटिव हेड और कंपनी के CEO ने पार्टी में आए अन्य लोगों को जाने के लिए कहा। अंत में युवती अकेली रह गई। रात करीब 1:45 बजे महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने युवती को उसकी कार में बैठाया। कार में महिला एग्जीक्यूटिव के पति और सीईओ भी उनके साथ थे। तीनों युवती को घर छोड़ने के लिए रवाना हुए। रास्ते में उन्होंने एक दुकान से सिगरेट जैसा कुछ खरीदा और युवती को पिला दिया। युवती उसे पीते ही बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। गैंगरेप से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… उदयपुर में चलती कार में IT कंपनी मैनेजर से गैंगरेप:CEO, एग्जीक्यूटिव हेड व उसके पति की करतूत कैमरे में रिकॉर्ड, बर्थ-डे पार्टी में गई थी उदयपुर में चलती कार में प्राइवेट IT कंपनी की मैनेजर से गैंगरेप किया गया। बर्थ-डे पार्टी के बाद घर छोड़ने के बहाने वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित युवती ने अपनी ही कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर