प्रदेश में 150 यूनिट फ्री बिजली के लिए करीब 2 लाख 48 लाख 319 उपभोक्ताओं ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन तो करवा दिया, लेकिन डिस्कॉम की ओर से मात्र 1700 उपभोक्ताओं को ही सब्सिडी मिल सकी है। इन उपभोक्ताओं को 2.50 करोड़ रुपए से ज्यादा सब्सिडी दी जा चुकी है। रजिस्ट्रेशन के बाद 7500 उपभोक्ताओं ने प्लांट लगा किया है। हालांकि एक सप्ताह पहले केवल जयपुर डिस्कॉम के 169 लाभार्थियों के बैंक खातों में ही सब्सिडी ट्रांसफर हो सकी थी, लेकिन पिछले दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मीटिंग के बाद डिस्कॉम्स ने सब्सिडी ट्रांसफर की गति बढ़ाई है। सब्सिडी ट्रांसफर नहीं होने की वजह से उपभोक्ताओं को 150 यूनिट फ्री बिजली का फायदा भी नहीं मिल पा रहा है। हालांकि रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के बाद ज्यादा बिजली बिल से राहत जरूर मिली है। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 13 अक्टूबर को 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के तहत रजिस्ट्रेशन पोर्टल की शुरुआत की थी। इस वित्तीय वर्ष में पीएम सूर्य घर में राज्य के पांच लाख घरों पर सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य है। 1.04 करोड़ घरेलू उपभोक्ता रजिस्टर्ड हुए
पूर्व सरकार के समय मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को ही 150 यूनिट फ्री बिजली स्कीम का फायदा मिलेगा। जो पहले से 100 यूनिट फ्री योजना का लाभ ले रहे है। प्रदेश के 1.04 करोड़ घरेलू उपभोक्ता ही रजिस्टर्ड है। जिन उपभोक्ताओं ने दो साल पहले लगे शिविरों में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था, उन्हें फिलहाल कोई फायदा नहीं मिलेगा।