कागजों में दिखाए जा रहे विकास और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर जयपुर के कई इलाकों में खुलकर सामने आ रहा है। शहर के अलग-अलग वार्डों से लगातार आ रही शिकायतें यह बताने के लिए काफी हैं कि बुनियादी सुविधाएं आज भी कई जगहों पर लोगों की पहुंच से दूर हैं। कहीं गलियों में सीवर और नालियों का गंदा पानी बह रहा है, तो कहीं अधूरे पड़े निर्माण कार्य दुर्घटनाओं को खुला न्योता दे रहे हैं। सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर लाइन और नियमित सफाई जैसी आवश्यक सुविधाओं के अभाव ने आमजन का जीवन मुश्किल बना दिया है। वार्ड नंबर 60, 5, 100 और 14 से सामने आई ये समस्याएं केवल अलग-अलग इलाकों तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे शहर की एक साझा चिंता बन चुकी हैं, जिन्हें अब नजरअंदाज करना संभव नहीं है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें। स्ट्रीट लाइट नहीं, सीवर लाइन नहीं
वार्ड 60 के गणेश नगर, हीरापुरा (अजमेर रोड) निवासी वेदू ने बताया कि इलाके की गलियों में लगातार गंदा पानी बहता रहता है। यहां न तो स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था है और न ही जेडीए पट्टे होने के बावजूद अब तक सड़क और सीवर लाइन का निर्माण किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को रोज़मर्रा की जिंदगी में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वार्ड 5 में नालियों की बदहाली, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
वार्ड 5 के VKI क्षेत्र की JDA कॉलोनी, रोड नंबर 17 में लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण वे जाम हो गई हैं। नतीजतन, गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे रास्ता फिसलन भरा हो गया है। वाहन चालकों को खासतौर पर इस मार्ग से गुजरने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड 100 के भरत विहार बी (आगरा रोड) में करीब एक साल पहले सीवर लाइन डालने के लिए सड़क को तोड़ा गया था, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। अब सड़क की मरम्मत नहीं होने से बड़े–बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो स्थानीय निवासियों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं। वार्ड 100 में अधूरा सीवर लाइन का काम
वार्ड 14 के इंदिरा गांधी नगर सेक्टर–14 में गली में सीवर का गंदा पानी हर समय भरा रहता है। यह गली आवागमन का मुख्य रास्ता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम जनता का कहना है कि अगर समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो यह हालात बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं। इसलिए प्रशासन जल्द नींद से जाग इन समस्याओं का समाधान करें। आप भी कर सकते है पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1. जयपुर के मालवीय नगर-सांगानेर में गंदगी-पानी और लाइट की समस्या:दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट में लगातार आ रही शिकायतें, लोग हो रहे परेशान 2. बिना जाली का ट्रांसफॉर्मर बना खतरा:बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, पोल टेढ़े हुए; दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 3.जयपुर मे जगह-जगह कचरा, नगर निगम नहीं कर रहा समाधान:कॉलोनियों में सालों से नहीं उठाया गया कचरा, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 4. जयपुर में बदहाल सड़कें ,पानी भरने से हादसों का खतरा:मानसरोवर में वाटर पाइपलाइन टूटने से सप्लाई बाधित, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आ रही शिकायतें 5.जयपुर में स्कूल के सामने कचरे का ढेर:SMS में लाइन से परेशान लोग बोले- स्टाफ के लोग परिचितों को पहले दिखा रहे 6. जयपुर में नालियों के टूटे चैंबर,टूटी सड़कों से परेशान लोग:स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रहता है अंधेरा, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 7.जयपुर में सड़कों पर कचरा और बहता गंदा पानी:खुले बिजली के तारों से हादसों का खतरा; शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस 8.जयपुर की सड़कों पर लगे कचरे के ढेर:घाटगेट से मानसरोवर तक गंदगी का अंबार, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 9.जयपुर में सीवरेज के गंदे पानी से सेहत को खतरा:सड़कों पर लाइट बंद पड़ी, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 10.जयपुर में बढ़ता सीवरेज संकट, लाइनें चोक:खुदी सड़कें और गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान