अजमेर में पुलिस ने पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर को दरगाह जाने से रोक दिया। इस पर नाराज नसीम अख्तर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नया बाजार चौपड़ पर धरने पर बैठ गईं। मामला बढ़ते देख कोतवाली सीआई अनिल देव कल्ला ने पूर्व मंत्री से हाथ जोड़कर माफी मांगी। कहा-मैडम तो हमारी बहन के समान हैं। हमें कोई दिक्कत नहीं है। अगर मेरे से कोई गलती हुई है, आपको बुरा लगा है तो मैं माफी चाहता हूं। दरअसल, ख्वाजा साहब के 814वें उर्स पर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चादर लेकर कांग्रेसियों का काफिला दरगाह जा रहा था। इसी दौरान पूर्व मंत्री नसीम अख्तर की कार को पुलिस ने नया बाजार चौपड़ पर रोक दिया। इसके बाद एक घंटे तक विवाद चला। PHOTOS में देखें पूर्व मंत्री नसीम अख्तर के सड़क पर धरने पर बैठने और सीआई के माफ मांगने की घटना जानें कैसे हुआ विवाद ख्वाजा साहब के 814वें उर्स पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की चादर लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी अजमेर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ ही जिले के साथ पूर्व मंत्री नसीम अख्तर भी दरगाह में चादर पेश करने जा रही थीं। इसी दौरान पूर्व मंत्री नसीम अख्तर की कार को पुलिस ने नया बाजार चौपड़ पर रोक लिया। पुलिस ने परमिशन नहीं होने की बात कहते हुए नहीं जाने दिया। नसीम व कांग्रेसियों ने जाने के लिए कहा, लेकिन पुलिस ने परमिशन नहीं होने की बात कहते हुए नहीं जाने दिया। आखिर में नसीम अख्तर, उनका बेटा और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता नया बाजार चौपड़ पर ही धरने पर बैठ गए। बहस चलती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। चादर पेश करने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा वहां पहुंचे और पुलिस को गलती के लिए माफी मांगने के लिए कहा। आखिर समझाइश के बाद अजमेर कोतवाली सीआई अनिल देव कल्ला ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और मामला शांत हुआ। डोटासरा ने सीआई से कहा माफी मांगो… सीआई अनिल देव कल्ला: मैं मौके पर पहुंचा तब तक यह व्यवस्था हो चुकी थी। मेरे विभाग से या मेरे अधीनस्थ से कोई गलती…
डोटासरा ने टोकते हुए कहा : हुई है आपसे। आप अपनी गलती मानते इनसे एक्सक्यूज करें।
सीआई : मैडम तो हमारी बहन के समान हैं। हमें कोई दिक्कत नहीं है। अगर मेरे से कोई गलती हुई है, आपको बुरा लगा है तो मैं माफी चाहता हूं।
नसीम अख्तर : आप तो शुरुआत में लीड कर रहे थे। मैंने तो कभी… आप तो लोकल हो। मेरा यही दर्द है। अध्यक्ष जी ने कह दिया… आइंदा ऐसा नहीं होना चाहिए। ……… पढें ये खबर भी… उर्स में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की चादर पेश:सांसद बोले- मां-बहनों के माथे से मंगलसूत्र छीन रही सरकार, महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं ख्वाजा साहब के 814वें उर्स पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चादर बुधवार को पेश हुई। चादर लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी अजमेर पहुंचे। दरगाह में चादर पेश कर बुलंद दरवाजे पर खरगे का संदेश पढ़ा गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ ही जिले के भी कई नेता मौजूद रहे। पूरी खबर पढें
