कमीशन की डील के मामले में फंसी भरतपुर जिले की बयाना विधायक ऋतु बनावत के विकास कार्यों की जांच के लिए एक और टीम बयाना पहुंची। टीम ने विकास कार्यों की फाइलें जब्त की। साथ ही संबंधित अधिकारियों से भी पूछताछ की। अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) गृह भास्कर ए. सावंत और जिला परिषद के सीओ मृदुल सिंह और ACEO रेखा रानी व्यास सहित अन्य अफसर बुधवार दोपहर बयाना की राजकीय प्राथमिक स्कूल भावड़ा में पहुंचे। इससे पहले गुरुवार 18 दिसंबर को जिला परिषद ACEO बयाना के स्कूलों में दरी-पट्टियों की जांच की थी। उसके बाद शिक्षा विभाग की टीम भी रूपवास पहुंची थी। जहां विधायक निधि से स्कूलों में किए गए विकास कार्यों की फाइलें जब्त की गई थीं। देखें मौके की तस्वीरें… 14 दिसंबर को दैनिक भास्कर ने किया था खुलासा
विधायक निधि में भ्रष्टाचार पर दैनिक भास्कर ने 14 दिसंबर को खुलासा किया था। विकास कार्यों की अनुशंसा करने के नाम पर विधायक 40% तक कमीशन ले रहे हैं। इसे उजागर करने के लिए भास्कर रिपोर्टर ने एक डमी फर्म का प्रोपराइटर बनकर विधायकों से संपर्क किया था। उन्हें बताया था कि ये फर्म खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से संबद्ध है और विधायक निधि से स्कूलों में दरी फर्श (कारपेट) सप्लाई करती है। बिना यह जाने कि इसकी कीमत कितनी है और इनकी स्कूलों में जरूरत है या नहीं, विधायक अनुशंसा करने को तैयार हो गए थे। उनका सिर्फ एक ही सवाल पर फोकस रहा– हमें कितना प्रतिशत मिलेगा? विधायक के पति ने की थी 40 लाख में डील
खींवसर (नागौर) से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा, हिंडौन (करौली) से कांग्रेस की अनीता जाटव और बयाना (भरतपुर) से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत से डील की थी। बीजेपी विधायक डांगा बोले थे- 40% दो, 50 लाख का काम दूंगा। कांग्रेस की विधायक अनीता ने 50 हजार लिए और 80 लाख का लेटर दे दिया था। इधर, निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत के पति ने 40 लाख की डील फाइनल कर दी थी। डांगा और अनीता ने तो जिला परिषद के सीईओ के नाम अनुशंसा-पत्र भी दे दिया था। राजस्थान में प्रत्येक विधायक को विधानसभा सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत सालाना 5 करोड़ रुपए मिलते हैं। भास्कर के खुलासे के बाद भजनलाल सरकार ने विधायक कोष से अनुशंसा करने के नाम पर कमीशन मांगने वाले तीनों विधायकों के एमएलए लैड खाते सीज कर दिए। इनपुट- महेश शर्मा, बयाना, भरतपुर …………….. विधायकों के कमीशन मांगने से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… MLA ऋतु बनावत के विकास-कार्यों की जांच करने पहुंची टीम:हैंडपंप स्वीकृति और दरी-पट्टियों की फाइलें जब्त की; विधायक निधि के कामों में मांगा था कमीशन भरतपुर जिले की बयाना विधायक ऋतु बनावत की ओर से कराए गए विकास कार्यों की जांच करने के जिला परिषद की टीम बयाना पंचायत समिति पहुंची। टीम ने विकास कार्यों का लेखा-जोखा लिखी फाइलें जब्त की। साथ ही संबंधित अधिकारियों से भी बात की। (पढ़ें पूरी खबर) MLA ऋतु बनावत के खिलाफ लगे पोस्टर: लिखा- विधायक का नारा, अब 40 प्रतिशत रहेगा हमारा; देवर ने कराई FIR भरतपुर के बयाना विधायक ऋतु बनावत और उनके पति ऋषि बंसल के खिलाफ विधानसभा क्षेत्र में पोस्टर लगाए गए हैं। विधायक और उनके पति की तस्वीर पर क्रॉस का निशान लगाया गया है। लिखा- कमीशन खोर बयाना-रूपवास छोड़। बयाना विधायक का नारा, अब 40 प्रतिशत रहेगा हमारा। (पढ़ें पूरी खबर) विधायक अनीता जाटव के खिलाफ लगे पोस्टर:लिखा- कमीशनखोर, गद्दी छोड़; SDM बोले- पता नहीं, किसने लगवाए करौली के हिंडौन सिटी में कांग्रेस विधायक अनीता जाटव के खिलाफ होर्डिंग लगाया गया है। इस पर लिखा है- कमीशनखोर, गद्दी छोड़। विधायक की तस्वीर के पर क्रॉस का निशान भी बनाया गया है। (पढ़ें पूरी खबर) 3 विधायक कमीशन की डील करते कैमरे में कैद, कांग्रेस की अनीता ने 50,000 लिए, बीजेपी के डांगा बोले-40% दो; निर्दलीय ऋतु से 40 लाख की डील विधायक निधि में भ्रष्टाचार पर भास्कर पहली बार अब तक का सबसे बड़ा खुलासा कर रहा है। इसमें विकास कार्यों की अनुशंसा करने के नाम पर विधायक 40% कमीशन ले रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें…) इनपुट- महेश शर्मा, बयाना बयाना