सर्दियों की हल्की धूप, बच्चों की खिलखिलाती हंसी और रंग-बिरंगे स्टॉल कुछ ऐसा ही नज़ारा रहा बुधवार को सुबोध पब्लिक स्कूल, रामबाग के खेल मैदान में आयोजित फनस्पार्क फिएस्टा का, जहां मस्ती, रचनात्मकता और पारिवारिक सहभागिता ने मेले को खास बना दिया। सुबोध शिक्षा समिति के तत्वावधान में सुबोध पब्लिक स्कूल, रामबाग के खेल मैदान में फनस्पार्क फिएस्टा का आयोजन किया गया। इस मेले का संयुक्त आयोजन सुबोध पब्लिक स्कूल, रामबाग; एस.एस. जैन सुबोध सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बापू बाजार; एस.एस. जैन सुबोध बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जौहरी बाजार तथा सुबोध प्ले स्कूल, देव नगर की ओर से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संयोजक आलोक कुमार बंब, प्रिंसिपल डॉ. संजय पाराशर, डॉ. दीपा सचदेवा, प्रियंका जैन और शिक्षकों ने गणेश वंदना के साथ किया। मुख्य अतिथि सुरेश ढड्डा और स्कूल संयोजक आलोक कुमार बंब ने फीता काटकर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर सुबोध शिक्षा समिति के सचिव सुमेर सिंह जी बोथरा, सह-सचिव एवं कोषाध्यक्ष विनोद लोढ़ा, राजेंद्र कुमार जैन ‘राजा’, प्रमोद डरडा सहित कई गणमान्य पदाधिकारी एवं संस्था प्रधान उपस्थित रहे। मेले में लगे खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स ने बच्चों और अभिभावकों को खूब लुभाया। आरजे श्वेता की ऊर्जावान प्रस्तुति ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। स्कूल प्रशासन की ओर से अभिभावकों के लिए कई चरणों में लकी ड्रा निकाले गए, जिनमें विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। फनस्पार्क फिएस्टा के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों ने अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक समझ का परिचय देते हुए आयोजन को यादगार और सफल बनाया। फनस्पार्क फिएस्टा की फोटोज स्टेप वाइज इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया क्रिसमस वहीं जगतपुरा स्थित स्टेप वाइज इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांता क्लॉज़ की वेशभूषा में खुशियां बांटते हुए प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने क्रिसमस गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में सांता क्लॉज ने सभी बच्चों को टॉफियां और उपहार वितरित किए। इस अवसर पर शांति, प्रेम, करुणा और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। स्कूल में क्रिसमस की फोटोज