हनुमानगढ़. पौंग बांध स्थित जल विद्युत संयंत्र में तकनीकी दिक्कत आने के कारण बुधवार को कुछ समय के लिए पौंग बांध से राजस्थान को मिलने वाले पानी की निकासी कम कर दी गई। इस बीच भाखड़ा बांध से अतिरिक्त पानी छोडकऱ राजस्थान के निर्धारित हिस्से की पूर्ति की गई। इसके चलते बुधवार को प्रदेश की नहरों में पानी की आपूर्ति पर कोई तत्काल प्रतिकूल असर नजर नहीं आया।जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल नहरें तय रेग्यूलेशन के अनुसार संचालित हो रही हैं और हरिके बैराज पर राजस्थान के हिस्से के अनुसार पानी प्रवाहित किया जा रहा है। लेकिन पौंग बांध से पानी की निकासी में आई अस्थाई कमी का असर आने वाले दिनों में नहर संचालन पर पड़ सकता है। विशेष रूप से भाखड़ा सहित अन्य परियोजनाओं की वे नहरें, जो बैलेंस में चलाई जा रही हैं, वह प्रभावित हो सकती हैं।