कासं|सवाई माधोपुर राज्य सरकार के नगरीय विकास विभाग एवं स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 के तहत नगर परिषद मुख्यालय पर फॉलोअप शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को आयोजित शिविर में नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं, जिनका यथासंभव त्वरित निस्तारण किया गया। नगर परिषद आयुक्त देवेन्द्र जिंदल ने बताया कि शिविर के सातवें दिन पट्टा, नामांतरण, नगरीय विकास कर, फायर एनओसी, स्ट्रीट लाइट तथा जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण से संबंधित 41 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 40 आवेदनों का समाधान शिविर स्थल पर ही कर दिया गया। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित 85 तथा समेकित बाल विकास सेवाओं से जुड़े 83 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लगभग 209 नागरिकों ने लिया। उन्होंने बताया कि यह शिविर 16 दिसम्बर से प्रारंभ होकर 24 दिसम्बर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 60 तक के नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है। शिविर में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आवेदन प्राप्त कर संबंधित विभागों के माध्यम से उनका निस्तारण किया जा रहा है।