जयपुर के अलग-अलग इलाकों से बिजली व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही है। कहीं खुले ट्रांसफॉर्मर हादसों को न्योता दे रहे हैं, कहीं बंद स्ट्रीट लाइट के कारण पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। कई जगह बिजली के पोल टेढ़े हो चुके हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। आम जनता का कहना है कि खुले ट्रांसफॉर्मर और झुके हुए पोल बच्चों और राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात के समय असुरक्षा बढ़ रही है। दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इन समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग और नगर निगम में कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। कहीं अस्थायी तौर पर लाइट जला दी जाती है, तो कहीं सिर्फ निरीक्षण कर अधिकारी लौट जाते हैं। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें। वार्ड नंबर 95, जवाहर नगर से समरजीत ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय सड़क पर पूरा अंधेरा रहता है। लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति और भी जोखिम भरी हो गई है। वार्ड नंबर 2, आमेर से अजाज खान ने बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली का पोल पूरी तरह टेढ़ा हो चुका है। पोल के झुकने से कभी भी गिरने या तार टूटने की आशंका बनी हुई है, जिससे करंट फैलने और बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में राहगीरों और बच्चों का आना-जाना रहता है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। वार्ड नंबर 12, शांति नगर से अनिल सैनी ने शिकायत की है कि उनके इलाके में लाइट के पोल तो लगाए गए हैं, लेकिन उन पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। इसके चलते रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहता है। लोगों में असुरक्षा का माहौल है और छोटे-बड़े हादसों की आशंका बनी रहती है। वार्ड नंबर 131, मालवीय नगर से गिरराज बड़ौतिया ने बताया कि उनके क्षेत्र में लगा बिजली ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह असुरक्षित स्थिति में है। ट्रांसफॉर्मर पर न तो सुरक्षा जाली लगी है और न ही बॉक्स के दरवाजों पर ताला है। ऐसे में बच्चों और राहगीरों के लिए यह ट्रांसफॉर्मर किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। शहर की जनता ने कहा कि नगर खुले ट्रांसफॉर्मरों को तुरंत सुरक्षित किया जाए, टेढ़े पोल बदले जाएं और बंद स्ट्रीट लाइटों को स्थायी रूप से चालू किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले ही हालात सुधारे जा सकें। आप भी कर सकते है पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर मे जगह-जगह कचरा, नगर निगम नहीं कर रहा समाधान:कॉलोनियों में सालों से नहीं उठाया गया कचरा, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 2. जयपुर में बदहाल सड़कें ,पानी भरने से हादसों का खतरा:मानसरोवर में वाटर पाइपलाइन टूटने से सप्लाई बाधित, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आ रही शिकायतें 3.जयपुर में स्कूल के सामने कचरे का ढेर:SMS में लाइन से परेशान लोग बोले- स्टाफ के लोग परिचितों को पहले दिखा रहे 4. जयपुर में नालियों के टूटे चैंबर,टूटी सड़कों से परेशान लोग:स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रहता है अंधेरा, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 5.जयपुर में सड़कों पर कचरा और बहता गंदा पानी:खुले बिजली के तारों से हादसों का खतरा; शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस 6.जयपुर की सड़कों पर लगे कचरे के ढेर:घाटगेट से मानसरोवर तक गंदगी का अंबार, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 7.जयपुर में सीवरेज के गंदे पानी से सेहत को खतरा:सड़कों पर लाइट बंद पड़ी, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 8.जयपुर में बढ़ता सीवरेज संकट, लाइनें चोक:खुदी सड़कें और गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान 9.जयपुर में सड़कों की हालत बदहाल, आमजन परेशान:हादसों का खतरा, शिकायतों के बावजूद नहीं मिल रहा स्थाई समाधान 10.जयपुर में समस्या बने खुले, टूटे-धंसे हुए सीवर चैंबर:आदर्श नगर और मानसरोवर में बढ़ा खतरा, जनता बोली- बुनियादी सुविधाएं बदतर
