सवाईमाधोपुर| राउमावि बिन्जारी के व्यवसायिक शिक्षा ट्रेड (एग्रीकल्चर) के कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण के तहत फूल उत्कृष्टता केन्द्र का भ्रमण कर फूलों की खेती की विस्तृत जानकारी ली। कौशल मित्र जितिन शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण के तहत फूल उत्कृष्टता केन्द्र का भ्रमण किया। केन्द्र के उप निदेशक लखपत लाल मीना ने विद्यार्थियों को बागवानी के विभिन्न प्रकार बताए तथा फूलों की विभिन्न किस्मों से अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के संस्था प्रधान भंवर लाल धाकड़, वरिष्ठ व्याख्याता उमाशंकर शर्मा, हीरालाल मीना, राजमल मीना, रसाल देवी, बुलबुल जादौन आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
