जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भव का निर्माण पूरा हो चुका है। अब केवल सौंदर्यकरण का कार्य बाकी है। वर्ष 2026 की शुरूआत में यह भवन शुरू कर दिया जाएगा। नए भवन का फ्रंट छितर का दिखाई देता है और इसके प्रवेश द्वारों पर भी बारिख नक्कासी का कार्य किया गया है। दूसरी ओर इस भवन में पेंटिंग के माध्यम से राजस्थानी संस्कृति का चित्रण किया गया है। जोधपुर व राजस्थान से जोड़ते हुए यहां पर्यावरण के लिए प्राणों की आहुति देने वाली अमृता देवी और वीर दुर्गादास की पेंटिंग भी लगवाई गई है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाता है। करीब 37 एकड़ क्षेत्र में तैयार हुआ यह टर्मिनल भवन मौजूदा टर्मिनल से 6 गुना बड़ा है और इस टर्मिनल से यात्री क्षमता 10 गुना तक बढ़ जाएगी। भवन का निर्माण 24 हजार वर्गमीटर में किया जा रहा है और इस पर लगभग 480 करोड़ रुपए की लागत आई है। जबकि वर्तमान टर्मिनल केवल 3,900 वर्गमीटर का है। ये सुविधाएं जो विकसित हो चुकी है पीएम कर सकते हैं उद्घाटन एयरपोर्ट के नए भवन के तैयार होने के साथ दूसरी तरफ एलिवेटेड रोड फाइनेंशियल बिड खुल चुकी है अब इसके शिलान्यास की भी तैयारी है। पहले ही केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बता चुके है कि इन दोनों कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार एयरपोर्ट का निर्माण कार्य 31 जनवरी 2026 तक पूर्ण होगा तथा संभवतया फरवरी अथवा मार्च 2026 में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन हो जाएगा।
