बांसवाड़ा| महावीर इंटरनेशनल माही वीरा केंद्र की ओर से शुक्रवार को सुकून की सर्दी प्रकल्प के तहत वजवाना पीईईओ क्षेत्र के चार स्कूलों के 215 बच्चों को गर्म कोट वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन 4 की महिला सशक्तिकरण की डिप्टी डायरेक्टर भुवनेश्वरी मालोत ने की। मुख्य अतिथि ई-चौपाल और नॉलेज शेयरिंग के अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर अजीत कोठिया थे। विशिष्ट अतिथि केंद्र की अध्यक्ष गीता चौधरी थीं। स्वागत प्रधानाचार्य गोवर्धन सिंह राव ने किया। अतिथि परिचय मनीषा भट्ट प्राध्यापक ने किया। मुख्य अतिथि अजीत कोठिया ने महावीर इंटरनेशनल के विभिन्न सेवा प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। भुवनेश्वरी मालोत ने योग, कहानी, खेल के माध्यम से बच्चों में सकारात्मक सोच और ऊर्जा का संचार किया। इस कार्यक्रम में 215 कोट का वितरण मनभरी चौधरी, कांता भाटी और गीता चौधरी के सौजन्य से किया गया। पेन आशा मित्तल ने दिए। गीता चौधरी ने माही वीरा केंद्र बांसवाड़ा के सेवा कार्यों के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में हेमलता ओझा, उषा पोरवाल, उषा मखीजा, सुधा तलवाडिया संध्या लोकवाणी, भारती, आशा अग्रवाल, सतरा चौधरी का सहयोग रहा। आभार प्रभुलाल भगोरा ने व्यक्त किया। संचालन लक्ष्मी नारायण दवे ने किया।
