यातायात हादसों को रोकने के लिए गुड़ली क्षेत्र में कोटा-लालसोट मेगा हाइवे पर पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों जैसे धीमी गति वाले कृषि उपयोग के वाहनों को रोककर रेडियम लगवाया गया। टीआई कमलसिंह और हंसराज ने बताया कि इन रेडियमों के माध्यम से रात के समय वाहनों को दूर से देखा जा सकता है, जिससे दुर्घटना का खतरा कम होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर धीमे वाहनों की वजह से हादसे होते हैं। यह कदम सुरक्षा बढ़ाने और जागरूकता फैलाने के लिए उठाया गया है। केपाटन पुलिस ने इस अभियान को नियमित रूप से चलाने और वाहन चालकों को सतर्क करने की प्रतिबद्धता जताई।