अखिल भारतीय प्रजापति समाज की जयपुर उद्योग भवन में बैठक हुई। अध्यक्षता श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टांक ने की। इसमें कुम्हार समाज के पारंपरिक व्यवसाय आवा-कजावा मिट्टी से बनने वाले बर्तन, कवेलू और ईंट उद्योग से जुड़ी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा हुई। सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के अनुरूप शीघ्र ही स्पष्ट आवा-कजावा नीति तैयार की जाएगी। बैठक में श्रीयादे माटी कला बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राहुलराज, ईंट भट्टा यूनियन संभाग अध्यक्ष महावीर प्रजापति, जिलाध्यक्ष घनश्याम डाबरिया, युवा छात्र नेता विकास प्रजापति, दिनेश प्रजापति, चंदन प्रजापति, रामचंद्र प्रजापति, ओम चक्रवर्ती, दिलकश पोटर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नैनवां, प्रहलाद प्रजापति, पुरुषोत्तम प्रजापति, हेमराज प्रजापति, हनुमान प्रजापति, राकेश प्रजापति, बंटी प्रजापति शामिल रहे।
