जालंधर| दिल्ली के प्रतिष्ठित संस्थान गोल्डन स्पैरो द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम ” इंस्पायरिंग इंडियंस अवार्ड’ का आयोजन 13 दिसंबर को किया गया। बैडमिंटन खिलाड़ी एवं पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित साइना नेहवाल ने इस वर्ष के अवार्ड विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं “100 इंस्पायरिंग इंडियंस’पुस्तक के लेखक डॉ. तिलक तंवर ने बताया कि यह पुरस्कार उन व्यक्तित्वों को समर्पित है, जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों—साहित्य, शिक्षा, खेल, सेवा और सामाजिक सुधार—में असाधारण योगदान दिया है तथा जो दूसरों के लिए प्रेरणा-स्रोत बने हैं। सम्मान समारोह में पुरस्कृत व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं विशेष उपहार प्रदान किए गए। इस वर्ष समाजसेवी डॉ. सुधीर शर्मा को भी “इंस्पायरिंग इंडियन अवार्ड” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार समाज सेवा, विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया, डॉ. बख्शी राम उपस्थित रहे।