LIC investment in Mukesh Ambani Reliance: अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस में एक सरकारी कंपनी ने बड़ा निवेश किया है। रिलायंस समूह FMCG, टेलीकॉम, फैशन से लेकर कई सेक्टर में मौजूद है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इस वजह से निवेशक रिलायंस में निवेश करने को लेकर आकर्षित रहते हैं। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (LIC) भी ऐसे निवेशकों में शामिल है। कंपनी ने रिलायंस में एक बड़ी राशि निवेश की है।