भास्कर न्यूज | बाड़मेर मुस्लिम इंतजामिया कमेटी की ओर से बार एसोसिएशन के चुनाव में एडवोकेट अमित बोहरा के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में स्थानीय मुस्लिम मुसाफिर खाना में सम्मान किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट अमित बोहरा ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए शिक्षा ही प्रगति और सशक्तिकरण का मुख्य रास्ता होता है। जिसमें वैज्ञानिक और तकनीकी ज्ञान के साथ दीनी और दुनियावी शिक्षा बेहद जरूरी है। ताकि वे समाज में बराबरी से आगे बढ़ सकें। इस दौरान कमेटी सदर हाजी असलम खान तंवर व पूर्व सदर मोहम्मद मंजूर कुरैशी ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को सिर्फ साक्षर नहीं, अपितु सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रगति का आधार भी बनती है। इस अवसर पर मौलाना मुख्तियार खान अशफाकी, कमेटी के नायब सदर मुख्तियार नियारगर, खजांची मोहम्मद इलियास तेली ने स्वागत किया। संचालन कमेटी के सचिव अबरार मोहम्मद ने किया।