सिख सेवक सोसायटी इंटरनेशनल की बदौलत गांव मंडाला छन्ना में एक मासूम बच्ची की आंखों को नई रोशनी मिली। 11 साल की हरप्रीत कौर को जन्म से कम दिखाई देता था। सोसायटी ने उसकी आंखों का हाल ही में ऑपरेशन कराया। सोसायटी के मुख्य जत्थेदार परमिंदर पाल सिंह खालसा ने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एमपीएस भाटिया ने बच्ची का अॉपरेशन किया, जो सफल रहा। अब वह अपनी आंखों से इस खूबसूरत दुनिया को देख पाएगी। उन्होंने कहा कि अॉपरेशन के बाद एक तरह से बच्ची को नई जिंदगी मिली है। सिंह ने बताया कि जन्म से ही बच्ची की आंखों में बीमारी थी। उसकी बाईं आंख का विकास नहीं हुआ था। जबकि दाईं आंख में कैटरेक्ट था। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने से बच्ची का इलाज नहीं हो पाया। इस मौके पर जत्थेदार परमिंदर पाल सिंह खालसा, प्रोफेसर बलविंदर पाल सिंह, आर्टिस्ट साहिब सिंह व अन्य मौजूद रहे।