वर्धमान सब्जी मंडी में रविवार को कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह यात्रा बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक माहौल के बीच निकाली गई। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए नगर मार्गों से गुजरे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा वर्धमान सब्जी मंडी से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। इस अवसर पर अशोक राय, पप्पू, गोपाल टेलर, विजय, गौरीशंकर, संतोष सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
