लुधियाना| ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की छात्रा वाणी गोयल ने द्वितीय मैनचेस्टर कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीता है। यह चैंपियनशिप ओशन वर्ल्ड एकेडेमी और लुधियाना वॉरियर्स एकेडमी द्वारा टैगोर पब्लिक स्कूल अगर नगर, लुधियाना में आयोजित की गई थी। अध्यक्ष एवं निर्देशक डॉ. राजेश रुद्रा प्रिंसिपल बलदीप पंधेर ने छात्रा और प्रशिक्षक लक्ष्मी राव को बधाई दी।
