श्री तिरुपति बालाजी ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित भगवान श्री वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) की चौथी भव्य रथयात्रा शहर में निकली। मां भूदेवी और मां पद्मावती संग जब प्रभु नगर भ्रमण पर निकले तो आस्था का ऐसा जन सैलाब उमड़ा कि धरती से लेकर आकाश तक ‘’गोविंदा’’ के जयघोष गूंज उठे। भक्तों ने जगह-जगह रथ यात्रा का स्वागत किया। हर भक्त भगवान ही एक झलक पाने के लिए आतुर नजर आया।