पंजाब में लुधियाना के होटल में महिला की हत्या मामले में कुछ नई बातें सामने आई हैं। महिला के आरोपी बॉयफ्रेंड ने पूछताछ में बताया है कि उसका महिला से इंगेजमेंट को लेकर झगड़ा हुआ था। होटल में शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आरोपी ने महिला को बताया था कि उसकी किसी दूसरी लड़की के साथ इंगेजमेंट हो गई है। इससे महिला तिलमिला गई। उसने टेबल पर पड़ा कटर उठाया और आरोपी का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इससे गुस्साए आरोपी ने भी महिला के मुंह पर मुक्के मारे। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। बता दें कि महिला का शव होटल के कमरे में अर्धनग्न अवस्था में मिला था। पुलिस ने छापे मारकर मृतका के बॉयफ्रेंड को भी पकड़ लिया। हालांकि, उसका अभी पीजीआई में इलाज चल रहा है। आरोपी ने बताई वारदात वाले दिन की पूरी कहानी… होटल स्टाफ बोला- दूसरी मंजिल से नहीं सुनाई दीं चीखें
होटल स्टाफ ने बताया है कि आरोपी ने दूसरी मंजिल पर कमरा लिया था। वह नंबर 203 में रुका था। इसलिए, न आरोपी युवक की आवाज सुनाई दी और न ही मृतका के चीखने की आवाज आई। स्टाफ का कहना है कि आईडी प्रूफ भी आरोपी ने केवल अपना दिया था। महिला की कोई आईडी जमा नहीं करवाई। स्टाफ ने बताया कि करीब 3 घंटे कमरे में रहने के बाद जब आरोपी नीचे आया तो वह जल्दी में था। वह बाहर जा रहा था। जब रोककर उससे पूछा तो उसने बताया कि वह खाना लेने जा रहा है। जबकि, खाना तो होटल में भी बनता है। फिर भी उसे किसी ने रोका नहीं। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो होटल स्टाफ उसके कमरे में गया। वहां बेड पर महिला की लाश पड़ी थी। पुलिस ने होटल पर जड़ा ताला
महिला की हत्या के बाद पुलिस ने होटल पर ताला जड़ दिया है। पुलिस होटल स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है। होटल में अभी किसी भी व्यक्ति की एंट्री नहीं है। कमरा नंबर 203 को अभी सील किया हुआ है। 2 बच्चों की मां थी रेखा
इस मामले में DCP रुपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अमित निषाद न्यू अमरजीत कॉलोनी जगीरपुर का रहने वाला है। उसका महिला रेखा के साथ संबंध था। रेखा अपने पति से अलग रह रही थी। उसके 2 बच्चे हैं। फारेंसिक टीम को कमरे से कुछ क्लू मिले हैं। कमरे की चादर और बेड के आसपास के फिंगर प्रिंट आदि भी फारेंसिक टीम ने लिए हैं। बेड से कटर भी मिला। लड़की के आईब्रो पर भी कट लगा है। ऐसे शुरू हुई थी अमित और रेखा की लव स्टोरी… होटल में लव स्टोरी का द एंड हुआ
पुलिस के मुताबिक, 25 साल का अमित शादी करना चाहता था। कुछ समय पहले परिवार ने उसकी इंगेजमेंट करा दी। इंगेजमेंट के बाद वह रेखा से पीछा छुड़ाना चाहता था, लेकिन उसे बताने से डर रहा था। शुक्रवार को उसने रेखा को फोन कर बुलाया और होटल ले गया। वहां रेखा को इंगेजमेंट की बात बताई तो यह घटना घटी।
