Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में इस साल गजब की तेजी देखने को मिली है। अगले साल भी दोनों के शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में कटौती के बाद गोल्ड-सिल्वर के ऊपर की तरफ भागने की रफ्तार तेज हो सकती है। इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई ऐसे फैक्टर मौजूद हैं जो सोने-चांदी में मजबूती की तरफ इशारा करते हैं।
