क्या आपने अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) को पैन कार्ड (PAN Card) से लिंक करवाया हुआ है? अगर हाँ, तो चिंता की कोई बात नहीं है। अगर आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है तो आपको जल्द ही ऐसा कर लेना चाहिए। भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी को अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कराना ज़रूरी है। इसके लिए समय सीमा भी निर्धारित है। आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2025 है। सरकार पहले भी कई बार आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कराने का मौका दे चुकी है। पर जिन लोगों ने अभी तक यह काम पूरा नहीं किया है, उनके पास एक और मौका है।