शेयर बाजार पर निवेशकों का भरोसा बना हुआ है, यही वजह है कि इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेशकों ने नवंबर में भी जमकर निवेश किया है. AMFI यानी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया की ओर से जारी मंथली डेटा के मुताबिक नवंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 29,911 करोड़ रुपये का निवेश आया, जबकि पिछली बार यानी अक्टूबर में ये 24,690.33 करोड़ रुपये था, यानी 21% का उछाल देखने को मिला है. अब ये बताना जरूरी इसलिए भी है क्योंकि इसके पहले लगातार तीन महीनों अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स इनफ्लो में गिरावट देखने को मिली थी.