इंडिगो एयरलाइंस बीते कई दिनों से लगातार फ्लाइट्स में देरी और कैंसिलेशन की वजह से मुश्किलों में है और लोगों की आलोचनाओं का शिकार हो रही है. अब एयरलाइन ने उन यात्रियों के लिए 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर देने का फैसला किया है, जिन्हें सबसे ज्यादा असुविधा हुई है.
