हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री विरोध ने लिया हिंसक रूप, बेनीवाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना जिले के टिब्बी क्षेत्र में प्रस्तावित इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो उठा। राठीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की दीवार किसानों ने तोड़ दी, जिसके बाद भड़की हिंसा में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई।
