हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ ​जिले में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण आज भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। गुरुवार सुबह से प्रदर्शन स्थल के पास के गुरुद्वारे में किसानों की भीड़ लगी हुई है। ऐसे में तनाव बढ़ने की आशंका है। प्रशासन की ओर से जिले के टिब्बी क्षेत्र में आज भी इंटरनेट बंद है। वहीं, पुलिस प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सख्त पहरा है।