जयपुर | महा अरोवा इंडिया ने कारोबार विस्तार के तहत जयपुर में अपना उत्पाद अरोवा नेचुरल मिनरल वाटर उपलब्ध कराया है। कंपनी के संस्थापक राहुल अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय पर कारोबार विस्तार के तहत राजस्थान हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है। कंपनी के प्रमोटर्स प्रतीक वर्मा एवं सुधांशु पांडा ने कहा कि जयपुर टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी हब है। हमारा उद्देश्य आने वाले समय में राजस्थान के होटलों, रेस्टोरेंट, कैफे, लग्जरी रिसॉर्ट, वैलनेस सेंटर्स और प्रीमियम संस्थानों अपने उत्पादों की मांग बढ़ाना है।

You missed